नाराजगी? BJP की गुटबाजी खुलकर सामने आई, जेपी नड्डा की मीटिंग से वसुंधरा राजे ने बना ली दूरी

जयपुर: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का ही वक्त बचा है, लेकिन उससे पहले भाजपा में कलह बरकरार है। गुटबाजी खत्म करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने निवास दिल्ली में राजस्थान भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। खास बात यह है कि बैठक से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दूरी बना ली है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उपनेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





