भारत

घर पर प्रदर्शित करो तलवार, यह अपराध नहीं: श्री राम सेना नेता

jantaserishta.com
13 Jan 2023 1:26 PM IST
घर पर प्रदर्शित करो तलवार, यह अपराध नहीं: श्री राम सेना नेता
x

प्रतीकात्मक फोटो

कलाबुरगी(कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया है, जब श्री राम सेना के नेता प्रमोद मुथालिक ने हिंदुओं से घरों में तलवार प्रदर्शित करने का आह्वान किया और कहा कि ऐसा करना अपराध नहीं है। उन्होंने गुरुवार को कलाबुरगी के यादरामी में धार्मिक नेताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
उन्होंने कहा, तलवार दूसरों पर हमला करने के लिए नहीं रखनी चाहिए, इसे धर्म और देश की रक्षा के लिए रखना चाहिए।
मुथालिक ने कहा कि अगर पुलिस आती है और प्रदर्शन के लिए पूछताछ करती है, तो लोगों को उन्हें हिंदू देवी-देवताओं काली, दुर्गा, हनुमान और राम पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहना चाहिए।
उन्होंने कहा, हिंदू पहले हथियारों की पूजा करते थे। अब हम कलम, किताबों और वाहनों की पूजा कर रहे हैं। पुलिस भी अपनी बंदूकों की पूजा करती है, वे दस्तावेजों की पूजा नहीं करते हैं। इसी तरह, हथियारों को घरों में रखा जाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए।
घर में एक तलवार रखना कोई गुनाह नहीं है। अगर घर में तलवार रख दी जाए तो कोई भी हिंदू महिलाओं का शोषण करने की हिम्मत नहीं करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story