
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के S1 कोच से एक महिला का विखंडित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई के दौरान रेलवे स्टाफ को बोगी में एक संदिग्ध बॉक्स और बैग मिला, जिसमें शव के टुकड़े रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, बॉक्स में महिला का सिर कटा धड़ मिला, जबकि बैग में हाथ और पैर रखे गए थे। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि ट्रेन के गोमती नगर पहुंचने के बाद इसे वॉशिंग लाइन में सफाई के लिए लाया गया था, जहां कर्मचारियों ने लावारिस पड़े बॉक्स और बैग की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास के स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बॉक्स और बैग ट्रेन में कब और कैसे रखे गए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को छिपाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में रखकर ट्रेन में छोड़ा गया।
रेलवे पुलिस अधीक्षक मोहित मित्रा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए टीमों को छपरा सहित अन्य स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला कौन थी और इस जघन्य वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Tagsगोमती एक्सप्रेसलखनऊ शव बरामदमहिला का शवजीआरपी जांचसीसीटीवी फुटेजरेलवे क्राइमS1 कोचGomti ExpressLucknow body recoveredwoman's bodyGRP investigationCCTV footagerailway crimeS1 coachजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





