भारत

पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल, पुलिस ने 7 लोगों को पहुंचाया जेल

jantaserishta.com
10 Jan 2022 9:05 AM IST
पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल, पुलिस ने 7 लोगों को पहुंचाया जेल
x
जानिए पूरा मामला।

तिरुवनंतपुरम: केरल में स्थित कोट्टायम (Kottayam) के पास कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली (Exchange of Wives) के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है.

महिला की शिकायत से हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sex) के लिए उसे बाध्य कर रहा था. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच (Investigation) के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश (Gang Busted) हुआ.
किसी दूसरे से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता (Complainant) को अन्य पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) बनाने के लिए बाध्य किया गया. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर (Force) किया. जांच से पुलिस इस गिरोह तक पहुंची.
गिरोह में हजारों मेंबर शामिल
पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि गिरोह टेलीग्राम (Telegram) और मैसेंजर (Messenger) ऐप से एक-दूसरे से संपर्क (Contact) करते थे. आरोपियों (Accused) को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप (Chat Group) में हजारों सदस्य हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच (Detailed Investigation) की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story