भारत

8 वर्षीय बच्ची से घिनौनी हरकत, पिता ने देखा तो...

Shantanu Roy
3 Oct 2023 12:27 AM IST
8 वर्षीय बच्ची से घिनौनी हरकत, पिता ने देखा तो...
x
खन्ना। पुलिस जिला खन्ना के गांव कोट सेखों में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी महिंदर पुत्र दया राम निवासी जडि़या जिला मिर्जापुर (यूपी) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पोस्को एक्ट 2012 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम करने चली गई थी। वह दिहाड़ी पर गया था तो उसे काम नहीं मिला। जिसके बाद वह वापस घर आया तो देखा कि मोटर वाले कमरे का दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से देखा तो अंदर कथित आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसी बीच उसे देखकर कथित आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर राजपरविंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत दर्ज करते हुए केस रजिस्टर कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। वहीं दूसरी तरफ कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story