भारत

टीचर की घिनौनी करतूत, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
14 April 2024 4:55 PM IST
टीचर की घिनौनी करतूत, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
उरई: यूपी के जालौन में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर टूय्शन पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज करके बाद उसे जेल भेज दिया।
नाबालिग के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया दीपेश प्राइवेट टीचर है जो बेटी को घर पर कोचिंग पढ़ाने आता था। एक अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तभी दीपेश कोल्डड्रिंक लेकर आया और छात्रा को पिला दी। थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग निकला।
जब पिता आए तो बेटी ने पूरी घटना बयां की। कहा पहले टीचर ने अच्छे नंबर दिलाने का झांसा दिया था और कई दफा अश्लील हरकतें करता रहा। आरोप है कि दीपेश ने उन्हें धमकी दी कि अगर शिकायत करने पर वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। कई दिन तक परेशान रहने के बाद आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
पीड़िता छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले एक साल से आरोपित टीचर उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ा रहा था। पहले आरोपी टीचर ने अच्छे नंबर दिलाने का झांसा दिया था और कई दफा अश्लील हरकतें करता रहा, पर अच्छे नंबर आने के झांसे में आकर बेटी उसकी हरकतों को नजर अंदाज करती रही, लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तब उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि आरोपित टीचर पर रिपोर्ट कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पीड़ित छात्रा को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story