भारत
हवस की आग बुझाने फेसबुक वाले दोस्त की घिनोनी हरकत, महिला के खुलासे से हड़कंप
jantaserishta.com
2 May 2024 11:35 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
'वास्तु दोष' हटाने के नाम पर बार-बार महिला का रेप किया।
सूरत: गुजरात में एक 42 साल की महिला के साथ फेसबुक पर बने उसके एक दोस्त ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने 'वास्तु दोष' हटाने के नाम पर बार-बार महिला का रेप किया। उसने उसकी अश्लील तस्वीरें भी अपने फोन में खींच ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और अपनी हवस की आग मिटाता रहा। पुलिस ने 44 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को 'वास्तु एक्सपर्ट' बताया था। उसकी पहचान राहुल पांड्या के रूप में हुई है। यह सूरत का मामला है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी की बातचीत साल 2021 में फेसबुक पर शुरू हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। एक दिन महिला ने आरोपी राहुल पांड्या को अपनी आर्थिक समस्याओं के बारे में बताया। इस पर राहुल ने कहा कि उसे 'वास्तु शास्त्र' की जानकारी है और वह उसकी सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। महिला ने उस पर भरोसा कर लिया और उसे अपने घर बुलाया।
राहुल पांड्या महिला के घर पहुंचा और उसे बताया कि बाथरूम और बेडरूम 'वास्तु' के हिसाब से सही जगह पर नहीं है। फिर उसने कहा कि 'वास्तु दोष' हटाने के लिए 'अनुष्ठान' करना होगा। उसने महिला को बेडरूम के दरवाजे के पास खड़ा होने को कहा और 'दोष' हटाने के लिए उसके माथे पर किस करने की कोशिश करने लगा। इसपर महिला ने आपत्ति जताई।
महिला के आपत्ति जताने पर आरोपी ने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसका पति या घर का कोई भी एक सदस्य मर जाएगा। महिला मौत की बात सुनकर डर गई। वह उस हैवान की बात मानने को तैयार हो गई। इसके बाद राहुल ने 'वास्तु दोष' हटाने के नाम पर महिला के साथ रेप किया। इस दौरान उसने उसकी कई अश्लील तस्वीरें भी खींच ली।
आरोपी ने 42 साल की महिला की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने पहली बार साल 2022 में उसके साथ रेप किया। वह जून 2023 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने यह पूरी बात अपने घरवालों को बताई। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





