असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, कपिल सिब्बल बोले- कांग्रेस पार्टी हमें कमजोर होती दिख रही

जम्मू में आयोजित 'शांति सम्मेलन' में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कहा कि चाहे वह जम्मू-कश्मीर हो या लद्दाख, हम सभी धर्मों, लोगों और जातियों का सम्मान करते हैं. हम सभी का बराबरी से सम्मान करते हैं. ये हमारी शक्ति है और इसी के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले कई कांग्रेस नेता भी पहुंचे हैं. उन नेताओं की ओर इशारा करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले 5-6 सालों में इन सभी दोस्तों ने जम्मू-कश्मीर को लेकर संसद में मुझसे कम नहीं बोला है.
Show of strength of "G-23" Congress leaders in Jammu. pic.twitter.com/3AqF8uwEle
— Marya Shakil (@maryashakil) February 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





