भारत
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, भाजपा की तरफ से बोलेंगे अमित शाह, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी...और ये नेता
jantaserishta.com
8 Aug 2023 3:09 PM IST

x
नई दिल्ली: विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। विपक्ष की तरफ से पहले वक्ता के तौर पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा की तरफ से पहले वक्ता के तौर पर बोलते हुए पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सीधे हमला बोलते हुए उनके गठबंधन में शामिल अन्य दलों की भी आलोचना की।
सूत्रों के मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में भाषण देने के लिए भाजपा ने देश के सभी क्षेत्रों से अपने दिग्गज मंत्रियों और सांसदों को चुना है। भाजपा की तरफ से अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रमेश बिधूड़ी, लॉकेट चटर्जी, बी. संजय कुमार, राजदीप रॉय, रामकृपाल यादव, विजय बघेल, सुनीता दुग्गल, हीना गावित और राज्यवर्धन सिंह राठौर बोलेंगे, जबकि, निशिकांत दुबे बोल चुके हैं।
भाजपा के वक्ताओं की लिस्ट में 15 नेता शामिल हैं। भाजपा ने अपने वक्ताओं की लिस्ट में भारत के सभी रीजन से सांसदों को शामिल करते हुए पश्चिम, दक्षिण, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों से 2-2 सांसदों को एवं पूर्व से 3 और उत्तर से चार सांसदों को बोलने वाले वक्ताओं की लिस्ट में शामिल किया है। 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।
Tagsअविश्वास प्रस्तावभाजपाकेंद्र सरकारअमित शाहनिर्मला सीतारमणस्मृति ईरानीNo Confidence MotionBJPCentral GovernmentAmit ShahNirmala SitharamanSmriti Irani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





