Top News

पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू की चर्चा, अदालत जाने की तैयारी

jantaserishta.com
1 Dec 2023 4:22 PM IST
पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू की चर्चा, अदालत जाने की तैयारी
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्ला के साथ 5 महीने बिताने के बाद लौटी अंजू उर्फ फातिमा के दिल्ली में होने की खबर है। वह दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। पहले पति अरविंद की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द कराने और बच्चों से मुलाकात की मांग को लेकर अंजू कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंजू अपने वकील के साथ कोर्ट में जाकर याचिका दायर करेगी। विजेंद्र नाम के एक यूट्यूबर ने यह दावा किया है। हरियाणा के झज्जर निवासी विजेंद्र खुद को मीडिया पर्सन बताते हैं और अंजू के भारत लौटने के बाद से लगातार उसके करीब दिख रहे हैं। विजेंद्र का कहना है कि अंजू कानून का सहारा लेकर बच्चों तक पहुंचेगी।

अंजू ने कुछ वकीलों से संपर्क साधा है और वह कोर्ट में याचिका दायर करके बच्चों की कस्टडी मांगना चाहती है। इसके अलावा वह अपने खिलाफ भिवाड़ी में दर्ज एफआईर को भी रद्द कराने की मांग कर सकती है। तीन दिन पहले भारत लौटी अंजू ने अभी तक अपने पहले पति अरविंद से संपर्क साधने की कोशिश नहीं की है। बताया जा रहा है कि अंजू भिवाड़ी में अपने पुराने घर पर जाकर भी बच्चों की तलाश कर सकती है। हालांकि, अरविंद ने वह घर खाली कर दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story