
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बाइडन ने कहा कि भारत के सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए क्वाड को मजबूत किया है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका संपूर्ण भारत की तरफ से आभार जताता हूं। इसके बाद पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। स्नेहपूर्ण निमंत्रण और गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और डॉक्टर जिल बाइडन का भारत की संपूर्ण आबादी की तरफ से हृदय से आभार जताता हूं।
#WATCH वाशिंगटन डी. सी. (USA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय वार्ता की। pic.twitter.com/QaqnxHcWI6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2023
कोरोना के बाद एक नई दुनिया का ढांचा उभर रहा है। ऐसे दौर में भारत और अमेरिका की दोस्ती दुनिया की बेहतरी के लिए काम करती है। हमारी दोस्ती लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण है। भारत और अमेरिका दोनों के समाज और व्यवस्थाएं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। दोनों देशों के संविधान और उसके पहले तीन शब्द, वी द पीपुल। हम दोनों देशों अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय पर काम करते हैं। तीन दशक पहले एक आम नागरिक के तौर पर अमेरिका आया था। तब मैंने व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। पीएम बनने के बाद कई बार यहां आया। लेकिन यह पहली बार है जब इतने बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे खोले गए।
अब से कुछ ही देर में मैं और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भारत और अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुझे यकीन है कि हमेशा की तरह हमारी बातचीत सकारात्मक रहेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/wIEIyfcTTB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2023
बेहतरीन स्वागत और संबोधन के लिए प्रेसीडेंट बाइडन का बहुत-बहुत आभार। आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत हुआ। यह देश के 140 करोड़ भारतीयों का स्वागत है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है। इसके लिए राष्ट्रपति बाइडन और डॉक्टर जिल बाइडन का हृदय से आभार। प्रधानमंत्री जी एक बार फिर से स्वागत है। भारत और अमेरिका देश के दुनिया के दो मजबूत देश हैं। प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है। हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि 'हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है'। मैं आपकी मेजबानी करके गौरवांवित हूं। व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है। हमने बहुत समय साथ बिताया है। तब में उप राष्ट्रपति था और आप नए-नए प्रधानमंत्री बने थे। हम लोग नेतृत्व कर रहे हैं। आपकी साझेदारी के साथ एक सुरक्षित और बेहतर क्वॉड मजबूत बनाया है। भविष्य में लोग इसको देखेंगे तो इसकी मिसाल देंगे।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story