भारत

महिला के साथ मंदिर में किया गया भेदभाव, फिर मंत्री ने किया कुछ ऐसा हो रही तारीफ

jantaserishta.com
30 Oct 2021 1:05 PM IST
महिला के साथ मंदिर में किया गया भेदभाव, फिर मंत्री ने किया कुछ ऐसा हो रही तारीफ
x
यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे लेकर मंदिर प्रशासन की आलोचना की गई.

चेन्नई: कुछ दिन पहले ममल्लापुरम की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसे और उसके परिवार को कांचीपुरम के एक मंदिर में अन्नधनम (मुफ़्त खाना) के अवसर पर अपमानित किया गया. उसे मंदिर में खाना देने से रोका गया और मारपीट की गई क्योंकि वह नारिकुराव समुदाय से थी. अब मंत्री पीके शेखर बाबू ने महिला के साथ बैठकर खाना खाया.

महिला ने शिकायत की थी कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर गई थी और उसे सबसे आखिर में बैठाया गया. खाना परोसे जाने से पहले ही मंदिर के कार्यकर्ता वहां आए और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. महिला ने कहा कि नारिकुराव (अनुसूचित जनजाति) होने की वजह से उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया.
यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे लेकर मंदिर प्रशासन की आलोचना की गई. हालांकि तमिलनाडु के मंत्री पीके शेखर बाबू ने मंदिर जाकर मामले की जानकारी ली. इसके बाद महिला को मंत्री शेखर बाबू और अन्य अधिकारियों के साथ अन्नधनम के लिए मंदिर में बुलाया गया. महिला और नारिकुराव के अन्य लोगों के साथ खाना खाने के बाद मंत्री जी ने कहा कि अधिकारियों को समझाइश दी गई है कि सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए और सम्मान के साथ पेश आना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story