भारत

लव मैरिज असफल: शादी के तीन महीने बाद घर में शुरू हुई कलह, अब ससुराल के सामने धरने पर बैठा पहला पति, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
17 July 2021 8:24 AM IST
लव मैरिज असफल: शादी के तीन महीने बाद घर में शुरू हुई कलह, अब ससुराल के सामने धरने पर बैठा पहला पति, जाने पूरा मामला
x
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स अपनी पत्नी को वापस हासिल करने के लिए धरने पर बैठा है. जबकि उसकी नाराज पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है. अब वो पहले पति के साथ नहीं जाना चाहती. घरेलू कलह के चलते महिला ने पहले पति का घर छोड़ दिया था.

बर्दवान की रामचंद्र कॉलोनी की में रहने वाली एक युवती की शादी दो साल पहले अवनीश (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी. उन दोनों ने प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी. रोज घर में झगड़ा होने लगा. घरेलू कलह इतनी बढ़ गई कि अवनीश की पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई और फिर लौटकर नहीं आई.
धरने पर बैठे अवनीश का आरोप है कि वो अपनी पत्नी को वापस लाने भी गया था. लेकिन उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया. तब वो अपनी पत्नी के घर भी नहीं गया. कुछ दिनों पहले ही उसे अपनी पत्नी की दूसरी शादी की खबर मिली. ये सूचना मिलते ही अवनीश अपनी पत्नी की नई ससुराल पहुंच गया और यहां धरने पर बैठ गया.
उसने हाथ में एक पोस्टर भी ले रखा है, जिस पर लिखा है कि "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. एक दूसरे बोर्ड पर लिखा हुआ है कि तुम मुझ पर गलत आरोप लगाकर क्यों दूसरे के साथ चली गई."
उधर, महिला का कहना है कि अवनीश उस पर अत्याचार करता था. उसके साथ मारपीट करता था. इसी वजह से वो वहां से भाग गई. अब मामला अदालत में चल रहा है. बार-बार तलाक की अर्जी लगाने के बावजूद उसने तलाक नहीं दिया है. महिला ने साफ कर दिया कि वह अवनीश के साथ वापस नहीं जाएगी. उसने अवनीश से कहा कि दोबारा वो उसकी ससुराल में पांव भी ना रखे. अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story