पंजाब कांग्रेस में कलह: टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने शुरू कर दी बगावत, जानें इन सीटों की कहानी

पंजाब में सीएम का चेहरा ढूंढ रही कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है. नाराज कांग्रेसी नेताओं के परिजन निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गए हैं. राज्य की 9 सीटों पर कांग्रेस से बागी चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की भदौड सीट भी शामिल हैं. चन्नी के घर से शुरू हुई बगावत उनके दूसरे विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गई है. चन्नी के छोटे भाई डॉ. मनोहर सिंह कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बस्सी पठाना सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. चन्नी ने भाई को मनाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन वे जिद पर अड़ गए. चुनाव के लिए मनोहर ने सरकारी नौकरी भी छोड़ दी है. कांग्रेस ने बस्सी पठाना से मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





