कांग्रेस में कलह, जी-23 की बैठक में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, बनाई जा रही आगे की रणनीति

नई दिल्ली: चुनावी हार के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो चुका है. पार्टी के नाराज नेताओं के गुट जी-23 ने एक बार फिर सीधे नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. इस बार निशाना प्रियंका गांधी पर भी साधा गया है. सूत्रों के मुताबिक, जी-23 नेताओं की बैठक के दौरान ये सवाल खड़ा हुआ कि चुनावों में हार के बाद राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफे क्यों नहीं मांगे गए? क्योंकि यूपी में प्रियंका गांधी ही इंचार्ज थीं और सब कुछ देख रही थीं, इसीलिए इन नेताओं ने सीधे प्रियंका पर निशाना साधा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





