भारत
तमंचे पर डिस्को करना युवकों को पड़ा बहुत भारी, हुआ ये हाल!
jantaserishta.com
29 April 2024 9:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़: अलीगढ़ में शादी वाले घर के बाहर तमंचे पर डिस्को करना दो युवकों को भारी पड़ गया। एक युवक के हाथ में तो दूसरे के पेट को गोली रगड़ते हुए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग का केस दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना में घायल हुए दोनों का इलाज करवाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
घटना मौलाना आजाद नगर की है। स्थानीय राशिद बैल्डिंग का काम करता है। उसके पड़ोसी के घर शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। वहीं रविवार को शादी होनी है। घर के बाहर डीजे बजाकर कुछ युवक शादी का जश्र मना रहे थे। जिसमें खुद राशिद डांस कर रहा था। इनमें मोहल्ले का गुड्डू भी डांस कर रहा था। अचानक गुड्डू ने जश्र के उत्साह में तमंचा निकाल पहले एक फायर किया। उसके बाद फिर दूसरा फायर किया, मगर इस बार कारतूस अटक गया। उसने जैसे ही तमंचा नीचे किया और अचानक फायर हो गया। इस दौरान गुड्डू का हाथ जख्मी हुआ और गोली राशिद के पेट से रगड़ती हुई निकल गई।
दोनों जख्मी हो गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। हर्ष फायरिंग और दो के घायल होने की सूचना पर पुलिस आ गई। राशिद को पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। वहीं पुलिस ने गुड्डू का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग मनाई के बाद भी शादी के घर में हर्ष फायरिंग की गई। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





