भारत

तमंचे पर डिस्को: बर्थडे पार्टी पर डांस के लिए बुलाई थी डांसर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
18 Feb 2022 9:29 AM IST
तमंचे पर डिस्को: बर्थडे पार्टी पर डांस के लिए बुलाई थी डांसर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
x
एक वीडियो वायरल हुआ है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कुछ युवक डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास एक टायर दुकान का है, जहां एक कार्यक्रम में आई डांसर के साथ कुछ युवक हथियार के साथ डांस कर रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वायरल वीडियो में युवक हाथों में पिस्टल लेकर न सिर्फ डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही डांसर की तरफ पिस्टल दिखाकर ट्रिगर पर उंगलियों को घुमा रहा है. ऐसे में एक छोटी सी चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी. यह सब पुलिस लाइन से महज 50 कदम की दूसरी पर हुआ पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी.
गोपालगंज के एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. जांच के दौरान यह पता चला कि विश्वकर्मा पूजा के दिन बंजारी के रहने वाले गोलू नाम के युवक का जन्म दिन था. उसी दिन यानी 17 सितंबर 2021 को एक टायर की दुकान में डांसर को बुलाकर पार्टी की गई थी. गोलू ने ही अपने हाथ में पिस्टल को हवा में लहराते हुए डांसर के साथ डांस कर रहा है. नगर इंस्पेक्टर को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है.
सवालों के घेरे में आई बिहार पुलिस
पुलिस की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो 17 सितंबर 2021 यानी विश्वकर्मा पूजा के दिन का है. लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद सभी युवकों ने ठंड से बचने के लिए जैकेट और गर्म कपड़े पहने हुए हैं. ऐसे में पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story