भारत

शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को, SP बोले- मामला संज्ञान में है, की जा रही है कार्रवाई

jantaserishta.com
2 May 2022 10:17 PM IST
शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को, SP बोले- मामला संज्ञान में है, की जा रही है कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

आरा: बिहार के आरा जिले में शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल VIDEO में कुछ युवक लेडी डांसरों के साथ ठुमके लगाते और पिस्टल लहराते दिख रहे हैं. डांस करने के दौरान युवक गोलियां भी चलाते नजर आ रहे हैं. इस मामले में भोजपुर SP ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

वायरल वीडियो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का बताया जा रहा है. 29 अप्रैल को हरदिया गांव के एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह था. इसमें डांस प्रोग्राम रखा गया था. इस प्रोग्राम में रातभर लेडी डांसरों ने ठुमके लगाए और इसी के बीच गोलियां चलती रहीं. वायरल वीडियो में दो युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर फायर करते दिख रहे हैं.
युवकों ने एक डांसर के हाथ में भी तमंचा दे रखा है. वहीं लेडी डांसर रिवॉल्वर रानी बनकर डांस करती दिख रही है. इस वायरल वीडियो के बारे में जब भोजपुर एसपी विनय तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में आने की बात बताई. इसके साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही. हालांकि 'आजतक' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story