
लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Elections 2022) से पहले भाजपा की सदस्यता लेने वाले कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण (Asim Arun) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव को किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए. अमीम अरुण ने कहा कि पिछले पांच सालों में मेरे बीजेपी के साथ संबंध की बातें बेबुनियाद हैं. अगर अखिलेश को शक है तो वह मेरे पिछले 5 साल का रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं. उन्हें मेरे द्वारा किया गया कोई ऐसा एक्शन नहीं मिलेगा, जिससे वह यह कह सकें की मेरा झुकाव बीजेपी की तरफ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





