भारत

कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्या

jantaserishta.com
5 Jun 2025 4:00 PM IST
कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्या
x
पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है और आगे की जांच चल रही है.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरियोग्राफर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोरियोग्राफर की हत्या उसके चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है और आगे की जांच चल रही है।
पुलिस के अनुसार, सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल में दो दिन पहले एक संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया था। जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि जो शव मिला है, उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। शुरुआत में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो मृतक की पहचान इंदौर के रहने वाले कोरियोग्राफर अमित पाल के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने जब यह पता लगाने की कोशिश की कि अमित यहां कैसे पहुंचा, तो पता चला कि अमित पाल अपने ही चचेरे भाई जयेश पाल सहित अन्य लोगों के साथ चोरल आया था। तब जयेश और उसके साथियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को अपनी कार्रवाई के दौरान पता चला कि जयेश ने अमित से उसकी महिला मित्र के बारे में जानकारी चाही। ऐसा इसलिए क्योंकि अमित एक महिला मित्र के साथ रहता था, लेकिन वह परिजनों सहित अन्य लोगों को महिला को अपनी बहन बताया था और जब भी कहीं बाहर जाते थे तब अमित अपनी महिला मित्र के साथ अलग रूम में ठहरता था।
जयेश को यह आशंका थी कि उसका महिला मित्र से अवैध संबंध है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि जयेश उस महिला मित्र से एकतरफा प्रेम करता था। इस बात को लेकर चोरल में पार्टी के दौरान अमित और उसके चचेरे भाई जयेश के बीच विवाद हुआ। उसके बाद जयेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेल्ट से अमित का गला घोट दिया और शव को वहीं पर ठिकाने लगाकर अपने घर चले गए।
पुलिस ने इस मामले की जांच की और वह जयेश तक पहुंची। जयेश ने अपने साथी के साथ हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ का दौर भी जारी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इन दोनों के साथ और भी कोई आरोपी तो नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story