
x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में आज से 15 दिनों तक वाहन चालकों के लिए काफी सख्ती होने वाली है। नोएडा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एआरटीओ और रोडवेज संयुक्त रूप से एक अभियान चलाने जा रहे है। इसे डिसिप्लिन ऑन दी रोड 1 नाम दिया गया। इसके तहत शहर मुख्य मार्ग, बाजार, सेक्टर के अंदर स्कूल बस, डंपर, ट्रक, कार के अलावा अन्य वाहन अवैध रूप से पार्क किए गए मिले या रांग ड्राइविंग करते दिखे, तो चालान के साथ उन्हें टो कर लिया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात ने सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम/द्वितीय, समस्त यातायात निरीक्षक एवं यातायात उपनिरीक्षक को ब्रीफ करते हुए निर्देश जारी किए। वो सभी स्थान चिह्न्ति किए जा चुके हैं, जहां रांग साइड ड्राइविंग, नो पाकिर्ंग और अवैध पाकिर्ंग ज्यादा होती है। जोन व ट्रैफिक के उच्चाधिकारी भी इसमें सम्मिलित होंगे।
पहली बार उल्लंघन पर चालान किया जाएगा। दूसरी बार बढ़ी दरों पर चालान किया जाएगा। तीसरी बार बढ़ी दरों पर चालान के साथ वाहन को सीज किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित पिक एवं ड्रॉप प्वाइंट के अलावा यदि किसी स्थान पर वाहन पार्क मिला या अवैध रूप से सवारी का उतारा और चढ़ाया गया, तो मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन सीज किया जाएगा। रिपिट अफेंस करने वाले व्यवसायिक वाहनों (कंपनी व स्कूल में संचालित बस वगैरह) के खिलाफ परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर इसे निरस्त करने की रिपोर्ट भी एआरटीओ को दी जाएगी।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़वाहन चालकनोएडा पुलिसडिसिप्लिन ऑन दी रोड अभियानNoidaNoida NewsVehicle DriverNoida PoliceDiscipline on the road campaign
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





