भारत

आफत की बारिश, डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज

jantaserishta.com
14 Aug 2023 11:58 AM IST
आफत की बारिश, डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज
x
देखें वीडियो.
देहरादून: देहरादून में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। मालदेवता में कहीं बिल्डिंग गिर गई, तो कहीं पार्किंग में खड़ी कारें जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह जमीदोज़ हो गई।
इतना ही नहीं यहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश के कारण यहां कई घरों में मलवा भी घुस गया है। मालदेवता क्षेत्र में चारों तरफ जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
आपको बता दें कि बीते साल भी मालदेवता में बादल फटने की घटना हुई थी जिसमें इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। और आज एक बार फिर मालदेवता में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story