
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर और पानसेमल क्षेत्र में आज शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वज्रपात की इस घटना में चार छात्रों समेत छह अन्य घायल भी हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजपुर के दनोद में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय मुकेश वास्कले तथा उसकी मां शायरी बाई बिजली के चपेट में आ गए। घटना के चलते मुकेश की मृत्यु हो गई जबकि उसकी मां को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर पानसेमल क्षेत्र में शुक्रवार शाम विद्यालय से घर लौट रही काला अम्बा निवासी चार छात्राएं बिजली गिरने के चलते घायल हो गईं। इसी तरह जैतपुरा में भी एक लड़का घायल हुआ है। सभी को शुक्रवार रात पानसेमल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने की एक अन्य घटना में गुरुवार अंजड़ क्षेत्र के झोल पिपरी में नौ बकरियों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





