भारत
सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम स्थापित हो: रंजीत सिन्हा
jantaserishta.com
2 July 2023 11:38 AM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने विभागों को आपदा प्रबन्धन को लेकर अपने संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग करने तथा आपदा प्रबन्धन विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड के सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने परिवहन विभाग को विभिन्न विभागों में लगे सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम या डिजास्टर मैनेजमेंट सेल स्थापित हो जानी चाहिए, जिनका जल्द ही आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अपना डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तैयार करने, धरातल पर कार्य करने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने, सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने, फील्ड में तैनात सभी कार्मिकों की जीआईसी मैपिंग करने, एसओपी तैयार करके, उसे आपदा प्रबन्धन विभाग पर अपलोड करवाने की सख्त हिदायत दी है।
शनिवार को सचिवालय में सभी सम्बधित विभागो की आपदा प्रबन्धन में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव डा सिन्हा ने सिचाई एवं सीडब्ल्यूसी विभाग को फिल्ड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने सम्बन्धित विभागों से आपदा संवेदनशील लोकेशन के चिन्हीकरण तथा जीआईसी मैंपिंग, जिलावार तथा विकासखंवार विभिन्न स्थानों पर संसाधनों एव कार्मिकों की तैनाती की स्पष्ट सूचना, फील्ड पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों की स्थिति एवं सम्पर्क सूत्रों का डाटा, जीआईएस प्लेटफोर्म पर रिसोर्स मैपिंग की स्पष्ट स्थिति, आपदा प्रबन्धन में विभागों में तकनीकी के इस्तेमाल की अद्यतन स्थिति तथा आपदा प्रबन्धन में विभागों की एसओपी की जानकारी ली।
सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपदा प्रबन्धन में निम्न से उच्च स्तर में लगे अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों को पर्याप्त प्रशिक्षण दे एवं फील्ड कार्मिकों को अपनी भूमिकाओं की स्पष्ट जानकारी व एसओपी की जानकारी हो। उन्होंने सभी विभागों को गत वर्ष के आंकड़ों के डिजिटाइजेशन एवं एनालिसिस के भी निर्देश दिए।
Tagsआपदा कन्ट्रोल रूमरंजीत सिन्हाविभागउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Disaster Control RoomRanjit SinhaDepartmentUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





