भारत

दिव्यांग महिला के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

jantaserishta.com
5 April 2023 10:14 AM IST
दिव्यांग महिला के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
x

DEMO PIC 

शर्मनाक घटना सामने आई है।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के दक्षिण कन्नाड जिले के मेंगलुरु शहर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति के मंगलवार को एक दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जो घटना के बाद से ही लापता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट सुरिंजे का रहने वाला है। इस संबंध में मेंगलुरु के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़िता अपने भाई के परिवार के साथ रहती है। जब उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे उस समय आरोपी घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब पड़ोसियों को लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। दुष्कर्म की बात पता चलने पर सुरथकल पुलिस थाने में शिकायत की गई। बाद में मामला महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट किराए के घर में अकेला रहता था। जब उसे पता चला कि दिव्यांग महिला दिन के समय घर में अकेली रहती है तो उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही वह लापता है। मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story