भारत
पीएम मोदी को दिव्यांग बच्चों ने जन्मदिन पर दी अनोखी बधाई, 1.25 किमी का लिखा संदेश
jantaserishta.com
16 Sept 2023 4:12 PM IST

x
दो माह की कठिन परिश्रम से तैयार किया है।
लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नेत्रहीन बच्चों ने उन्हें खास बधाई दी है। जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चों ने 1.25 किमी लंबा विशालतम बधाई पत्र तैयार किया। इसे नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड संस्था के 400 नेत्रहीन बच्चों ने दो माह की कठिन परिश्रम से तैयार किया है।
इस पर बच्चों ने प्रधानमंत्री द्वारा किये गए 9 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया है। इस दौरान सभी बच्चों ने एक स्वर में उनकी तारीफ करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। उन्हें देश का सबसे शक्तिशाली नेता बताया है। नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति बच्चों का प्रेम और स्नेह ही है, जो बच्चों ने उनके जन्मदिन के मंगल एवं शुभ दिन पर बधाई एवं शुभकामना स्वरुप 1.25 किमी विश्व का लंबा विशालतम बधाई संदेश पत्र समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि पीएम ने जनसेवा और राष्ट्रसेवा को सदैव ही सर्वोपरि रखा है। उनके नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान लगातार बढ़ता रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री को समर्पित गीत की प्रस्तुति मनमोहक थी। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। बदलते मौसम और बारिश भी दिव्यांग बच्चों के हौसलों को डिगा नहीं सका। यह श्रृंखला विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा।
Tagsपीएम मोदीपीएम मोदी जन्मदिनजन्मदिनदिव्यांग बच्चे1.25 किमी संदेशPM ModiPM Modi BirthdayBirthdayDisabled Children1.25 Km Message
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





