
x
DEMO PIC
कई लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बना दिए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसकर्मी के दो बेटों ने AI की मदद से कई लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बना दिए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया. जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की.
घटना के बाद दो लड़कियों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पालघर पुलिस के मुताबिक संभवत: यह राज्य का पहला मामला है, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए AI का इस्तेमाल किया गया है. अर्नाला समुद्री पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण करपे ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है. दोनों के पिता मुंबई में पुलिस अधिकारी हैं.
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल करके अश्लील वीडियो तैयार किए. इनका शिकार बनीं दो लड़कियों ने वीडियो को लेकर आरोपियों के सामने अपनी आपत्ति जाहिर की. इसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों के साथ मारपीट की. थक-हाकर दोनों लड़कियां पुलिस के पास पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया है.
Tagsआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसमहाराष्ट्रपालघरमहाराष्ट्र पुलिसArtificial IntelligenceMaharashtraPalgharMaharashtra Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





