भारत

लॉकडाउन में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल: फार्महाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस के पहुंचते ही मची अफरातफरी

jantaserishta.com
30 April 2021 10:12 AM IST
लॉकडाउन में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल: फार्महाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस के पहुंचते ही मची अफरातफरी
x
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार सख्त है...

कोरोना संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है. कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार सख्त है, तो वहीं पुणे के एक फार्महाउस में लॉकडाउन का मजाक उड़ाया जा रहा था. पार्टी की आड़ में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल चल रहा था. पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

बताया गया है कि समीर उर्फ नितेश दिलीप पायगुडे नाम के शख्स ने लॉकडाउन में पैसा कमाने के लिए फार्महाउस में डांस बार और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था. बताया जा रहा है कि पुणे के पास स्थि​त लबडे फार्महाउस पर फोन करके छह लड़कियां बुलाई गईं थीं.
इसके बाद कुछ लोगों को भी यहां पर अय्याशी करने के लिए बुलाया गया था. फार्महाउस में शराब के साथ नाच और गाने की व्यवस्था भी की गई थी. आरोपी ने इस पार्टी में आने वाले लोगों के लिए विदेशी शराब की व्यवस्था कर रखी थी.
इसके बाद पार्टी शुरू हुई, डीजे के शोर के साथ फार्महाउस पर बुलाई गई लड़कियों का डांस शुरू हो गया. पैसों की झमाझम इन पर बारिश होने लगी. इस दौरान यहां आए कई लोग जिस्मफरोशी के धंधे में भी लिप्त पाए गए.
फार्महाउस में हो रहे इस शोरगुल की आवाज जब आस-पास के लोगों ने सुनी तो इनसे रहा नहीं गया. पड़ोस के मकान में रहने वाले इस व्यक्ति ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई. पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story