भारत
ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, कॉलेज छात्रा की जिंदगी में आया तूफान
jantaserishta.com
30 Oct 2024 2:44 PM IST

x
छात्रा की अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी खींच लीं.
बिजनौर: प्रेम प्रसंग, शारीरिक संबंध और ब्लैकमेलिंग के कई मामले आते रहते हैं. कई मामलों में तो हत्या तक की बात सामने आती है. हाल में ऐसा ही एक केस सामने आया है.
यहां उत्तर प्रदेश में बिजनौर में धामपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली स्थानीय छात्रा के साथ उसी कॉलेज का छात्र हर्षदीप ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेल रहा था. आरोप है कि पहले हर्षदीप ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे विश्वास में लेकर उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिए.
वह इतने पर नहीं रुका बल्कि उसने छात्रा की अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी खींच लीं. इन्हीं तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर वह लगातार छात्रा का यौन शोषण करता रहा. जब उसने शोषण के साथ साथ छात्रा से पैसे भी मांगने शुरू कर दिए तो वह परेशान हो गई और उसने पूरी कहानी घर वालों को बताई.
इसके बाद घर वालों के भी होश उड़ गए. उन्होंने घर की इज्जत को छुपाते हुए छात्र हर्षदीप को समझने और उस बेटी की अश्लील वीडियो डिलीट करने की बात की तो उसने परिवार के लोगों को ही धमकाना शुरू कर दिया. वह उल्टा वीडियो डिलीट करने के बदले उनसे रूपयों की मांग करने लगा.
आखिर में मजबूर होकर छात्रा के पिता ने धामपुर थाने में बेटी को ब्लैकमेल करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसके वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र हर्षदीप को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से मोबाइल में अन्य चीज बरामद करते हुए उसे अब जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





