भारत

सोशल मीडिया पर गंदी फिल्म अपलोड की, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 July 2023 9:25 AM IST
सोशल मीडिया पर गंदी फिल्म अपलोड की, 4 गिरफ्तार
x
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर: सोशल मीडिया पर इंदौर से चाइल्ड पोर्न अपलोड किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थानों में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से चार मामलों में गिरफ्तारियां हो चुकी है। आरोपी गंदी फिल्में वेबसाइट पर अपलोड करते थे।
इंदौर के डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि एनसीआरबी ने इंदौर की क्राइम ब्रांच को वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्न अपलोड होने के संदर्भ में रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने जांच में पाया कि इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में चाइल्ड पोर्न को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। जिसके आधार पर लोगों को चिन्हित किया गया।
उन्होंने बताया कि नेशनल क्राइम ब्यूरो से नंबर मिले थे। पहले तफ्तीश की गई कि नंबर किन-किन थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे थे। इसके बाद मामले में इंदौर के अलग-अलग थानों में आठ प्रकरण दर्ज किए गए। चाइल्ड पोर्न अपलोड करने की चार रिपोर्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story