भारत

गंदी हरकत: 100 से ज्यादा महिलाओं को भेजी अपनी न्यूड तस्वीरें, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
8 Nov 2020 3:40 PM IST
गंदी हरकत: 100 से ज्यादा महिलाओं को भेजी अपनी न्यूड तस्वीरें, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ ये खुलासा
x

फाइल फोटो 

जाने क्या है पूरा मामला.

कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को एक 54 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने पिछले छह महीने के दौरान 120 महिलाओं सहित 200 से अधिक लोगों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेजीं हैं.

चित्रदुर्ग के चल्लकेरे के 54 वर्षीय निवासी रामकृष्ण ने कथित तौर पर छह महीने की अवधि में 120 महिलाओं सहित 200 से अधिक लोगों को खुद की न्यूड तस्वीरें भेजीं हैं. एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से तस्वीरें मिली हैं.

'द न्यूज मिनट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रामकृष्ण की तलाश शुरू की. उसके मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया और शुक्रवार को उसे चल्लकेरे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस की पूछताछ में रामकृष्ण ने तस्वीरें भेजने की बात कबूल की है. पुलिस ने बताया कि उसने उन नंबर्स पर भी अपनी तस्वीरें भेज दीं जिनको वह नहीं जानता था. चल्लकेरे की ही कम से कम 50 महिलाएं थीं जिनके पास उसने ये तस्वीरें भेजी थीं.

इतना ही नहीं कुछ महिलाओं से वह उनकी तस्वीर भी मांग रहा था. फिलहाल रामकृष्ण को गिरफ्तार कर चित्रदुर्ग में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. इसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story