
लखनऊ: लखनऊ के विकासनगर स्थित आईक्यू टॉवर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने रविवार को यूपी-112 पर शिकायत की। कुछ देर बाद ही एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने विकासनगर पुलिस के साथ रविवार दोपहर को अचानक छापा मार दिया। इस छापे से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को वहां पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुयें मिली है। पकड़ी गई तीन महिलायें पड़ोसी जिलों की रहने वाली है। इस मामले में विकासनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





