भारत
ट्रेन में महिला के साथ गंदी हरकत, तुरंत अलर्ट हुई पुलिस की टीम, फिर...
jantaserishta.com
11 Feb 2025 11:56 AM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
तूतूकुड़ी: तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्रेन में तूतूकुड़ी से इरोड अपने घर जा रही एक महिला के साथ कोच में यौन शोषण हुआ. 26 साल की महिला का आरोप है कि नशे में चूर एक ट्रेन यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की.
अपराधी की पहचान कोयंबटूर के सतीश कुमार के रूप में हुई है, जिसने कोडाईरोड रेलवे स्टेशन के पास महिला के साथ छेड़छाड़ की थी. हैरान महिला ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी और आखिरकार 139 नंबर पर कॉल करके अधिकारियों को सतर्क किया. पुलिस भी इसपर तुरंत अलर्ट हो गई. ट्रेन जैसे ही ट्रेन डिंडीगुल रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस वहां आरोपी का इंतजार कर रही थी. जांच के बाद सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि तीन जिन पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में ऐसा ही मामला सामने आया था. आरोप है कि यहां ट्रेन में चार माह की गर्भवती महिला के साथ यौन शोषण हुआ और विरोधा करने पर उसे जोलारपेट्टै के पास न से नीचे भी उतार दिया गया.
कोयंबटूर में एक कपड़ों की कंपनी में काम करने वाली महिला चित्तूर की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ी.यहां कोच के अंदर दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया.जब वह वहां से उठकर वॉशरूम चली गई तो उसका पीछा करते हुए गए.तभी युवती के चीखने की आवाज आई. वह मदद के लिए चिल्लाने लगी,तो आरोपियों ने उसे केवी कुप्पम के पास ट्रेन से बाहर धकेल दिया था.महिला का हाथ और पैर टूट गए और उसके सिर पर चोट आयी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





