भारत

छात्रा से की गंदी हरकत, शिक्षक की शर्मनाक करतूत

jantaserishta.com
1 Oct 2023 7:48 AM IST
छात्रा से की गंदी हरकत, शिक्षक की शर्मनाक करतूत
x
गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश अयोध्या के रुदौली क्षेत्र के मवई के एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा पांच की छात्रा को स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना बाबा बाजार पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण ने बताया कि बाबा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति के आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है। प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद ने छुट्टी के बाद स्कूल में उसे रोक लिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अश्‍लील हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी रिजवान अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यदि आरोपी दोषी पाया गया तो उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा सजा दिलाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story