भारत

रशियन लड़की के साथ गंदी हरकत, मचा हड़कंप, व्लॉगर को अब पुलिस सिखाएगी सबक

jantaserishta.com
8 Dec 2024 3:25 PM IST
रशियन लड़की के साथ गंदी हरकत, मचा हड़कंप, व्लॉगर को अब पुलिस सिखाएगी सबक
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
पणजी: गोवा में एक व्लॉगर पर रशियन लड़की (russian girl) के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. व्लॉगर पर आरोप है कि उसने गोवा में रशियन लड़कियों के वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. यह मामला तब सामने आया, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किए गए वीडियो पर पुलिस को मेंशन किया.
एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने व्लॉगर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई. इस वीडियो में गोवा के बीच पर धूप सेंक रही एक रूसी लड़की नजर आ रही थी. आरोप है कि व्लॉगर, जो खुद को बांग्लादेशी बताता है, उसने इसी तरह के और भी वीडियो शेयर किए थे. व्लॉगर के सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो लगभग आठ से नौ महीने पहले पोस्ट किए गए थे.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद गोवा पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और साइबर पुलिस स्टेशन को मामले की जांच के निर्देश दिए. साइबर क्राइम सेल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि व्लॉगर की गतिविधियों की जांच की जा रही है. हम मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे.
इस मामले के बाद गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पर्यटकों की निजता का उल्लंघन बता रहे हैं और व्लॉगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. गोवा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story