भारत
मॉल में महिला के साथ गंदी हरकत, डायरेक्टर ने सबको चौंकाया
jantaserishta.com
6 Nov 2024 8:01 AM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
नोएडा: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में एक महिला के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मॉल में एक पार्टी आयोजित हुई थी जिसमें उसके साथ अश्लील हरकत की गई। इसका आरोप उसी की कंपनी के डायरेक्टर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने सोमवार रात को थाने में मामला दर्ज कराया।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह इंदिरापुरम स्थित एक ‘बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म’ में काम करती है जिसके डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया ने उसके साथ काम करने वाले लोगों को थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 38 ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के एक रेस्तरां में बीते शनिवार को पार्टी दी थी।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह पार्टी में पहुंची तो उसकी कंपनी के निदेशक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से छूआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





