भारत

नगर निगम अधिकारी की गंदी करतूत, महिला कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो कहा- SEX करो, इसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
19 Jan 2021 1:29 PM IST
नगर निगम अधिकारी की गंदी करतूत, महिला कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो कहा- SEX करो, इसके बाद जो हुआ...
x
देखें VIDEO.

जोधपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जोधपुर नगर निगम में एक अधिकारी पर महिला ने छुट्टी के लिए संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है. अधिकारी का ऑडियो सामने आने के बाद नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी.

दरअसल, नगर निगम में साफ-सफाई का काम करने वाली एक महिला कर्मचारी अपने भाई के बीमार होने पर अधिकारी से छुट्टी मांगने पहुंची. कथित तौर पर छुट्टी देने के लिए अधिकारी ने महिला को अपने साथ चलने को कहा और संबंध बनाने का दबाव डाला. महिला के पास उसका ऑडियो रिकॉर्ड भी मौजूद है.
इसी दौरान महिला कर्मचारी के भाई की मौत हो गई. इस पर महिला ने अपने घरवालों से ऑफिस में छुट्टी की अर्जी देकर वापस लौटने की बात की और अपने सहकर्मियों को पूरी बात बताई. इससे गुस्साए महिला कर्मचारियों ने अधिकारी धर्मेंद्र गहलोत की जमकर पिटाई कर दी.
इस बीच छुट्टी के बदले अधिकारी का महिला कर्मचारी से अश्लील बात करने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का ऑडियो वायरल हो गया. पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि जब वो छुट्टी मांगने पहुंची तो अधिकारी धर्मेंद्र गहलोत ने उसे पहले अपने साथ चलने के लिए कहा. महिला के मुताबिक अधिकारी ने कहा पहले मेरी इच्छा पूरी करो फिर छुट्टी दूंगा.
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर सफाई प्रभारी धर्मेद्र गहलोत महिला से कह रहा है कि, 'मैं तेरे को पसंद करता हूं ,तू करती है या नहीं यह देख ले मेरे साथ रिलेशन रखना है या नहीं.' ऑडियो सामने आने के बाद अधिकारी की महिलाओं ने ही जमकर पिटाई कर दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story