भारत

गंदी हरकत! एलएलबी की छात्रा को शादीशुदा शख्स ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, दी ऐसी दलील की पुलिस अधिकारी भी चकित

jantaserishta.com
29 Jan 2021 10:43 AM IST
गंदी हरकत! एलएलबी की छात्रा को शादीशुदा शख्स ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, दी ऐसी दलील की पुलिस अधिकारी भी चकित
x
यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था.

अहमदाबाद: 21 साल की लॉ स्टूडेंट से अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसपर आरोप है कि सरेराह एक युवति को अपने निजी अंग दिखाने की कोशिश की थी. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था.

इसके बाद युवति ने पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने सीसीटीवी की जांच के बाद टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए चिराग भाटी को पकड़ा है. गंदी हरकत करने वाले आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद और भी भद्दा बयान दिया है.
उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है लेकिन पत्नी से उसे सेक्स का सुख नहीं मिलता है. गांधीनगर के रहने वाले भाटी ने बताया इसकी वजह से वह परेशान रहता है. इसी दौरान उसने यह हरकत की. इस बीच शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं.
पुलिस के अनुसार घटना पिछले सप्ताह की है. वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है. किसी काम से वह बाहर निकली थी और इसी दौरान आरोपी ने अपना वाहन रोककर गंदी गरकत कर डाली. फिर शुक्रवार को लड़की ने स्थानीय थाने में शिकायत कराई. आरोपी को कोविड टेस्ट भी करा लिया गया है.
जब यह मामला प्रकाश में आया तो पुलिस अधिकारी भी चकित थे क्योंकि इस घटना को सरेराह अंजाम दिया गया था. आरोपी एकदम अनजान था कि यह पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया है. पुलिस ने उसके आधार पर जांच की और आखिरकार आरोपी तक पहुंच ही गई.
पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस तरह गंदी हरकत आरोपी ने और कहां-कहां की है. पुलिस का कहना है कि इसने पहले ही जरूर ऐसा किया होगा. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ और शिकायतें भी इस मामले में आ सकती हैं. आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ हो रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story