भारत

बंद हो चुकी गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी का डायरेक्टर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 March 2023 4:20 PM IST
बंद हो चुकी गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी का डायरेक्टर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
x
लुकआउट नोटिस था।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु पुलिस ने बुधवार को बंद हो चुकी अरुधरा गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी के निदेशक एन. माइकल राज को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। वह दुबई से चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पुलिस को उनकी इत्तला दी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस था। पुलिस ने पहले के. हरीश और जे. मालथी को गिरफ्तार किया था, जो कंपनी के निदेशक भी थे।
राज्य में कंपनी द्वारा किए गए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पांच और लोग अब भी फरार हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने 2,438 करोड़ रुपये की राशि की ठगी की थी और इसने निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया था और सितंबर 2020 से मई 2022 तक लगभग एक लाख जमाकर्ताओं से राशि एकत्र की थी।
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ठगी गई राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि कई निवेशकों ने अभी तक इस डर से शिकायत नहीं की है कि रेवेलेशन (रहस्योद्घाटन) से उनके द्वारा निवेश किए गए धन के स्रोत का पता चल जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कई सरकारी अधिकारियों ने भारी रिटर्न की उम्मीद में कंपनी में अपना पैसा लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story