भारत

आश्रम के संचालक पर इंजीनियर के अपहरण का आरोप

jantaserishta.com
7 Sept 2023 3:32 PM IST
आश्रम के संचालक पर इंजीनियर के अपहरण का आरोप
x
रांची: बेंगलुरू स्थित नित्यानंद आश्रम के संचालक पर रांची निवासी एक इंजीनियर कृष्णा पाल का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगा है। इसे लेकर इंजीनियर के पिता दयाशंकर पाल ने रांची के सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंजीनियर के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृष्णा पाल ने बेंगलुरु से वर्ष 2019-23 में बीटेक का कोर्स किया। इसके बाद उसकी नौकरी वहीं एक मल्टीनेशनल कंपनी में लग गई। इसी दौरान कोरोना फैलने पर उसने बेंगलुरु के नित्यानंद आश्रम में शरण ली, जिसका संचालक निरामया है। अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। वह हाल में बेटे का पता लगाने के लिए बेंगलुरू के आश्रम में गए।
उन्होंने आश्रम में जाकर पता लगाने की काफी कोशिश की। लेकिन, न तो जानकारी दी गई और न ही आश्रम में प्रवेश करने दिया गया। आश्रम के अन्य लोगों से भी पता लगाने की कोशिश की, पर किसी ने भी कुछ नहीं बताया। उन्हें संदेह है कि आश्रम के संचालक ने ही उसका अपहरण किया है। बाध्य होकर दयाशंकर पाल रांची लौटे और यहां प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए रामनगर थाना बेंगलुरु को फॉरवर्ड कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story