
x
साउथ सिनेमा से जुड़ी एक बूरी खबर सामने आई है
साउथ सिनेमा से जुड़ी एक बूरी खबर सामने आई है। खबर है कि, साउथ फिल्मों के जाने-माने निर्देशक केएस सेतुमाधवन (KS. Sethumadhavan) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में काम किया था। केएस सेतुमाधवन के निधन की जानकारी अभिनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया है।
उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे निर्देशक:
रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 साल के निर्देशक लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। निर्देशक अपनी पत्नी वलसाला सेतुमाधवन और तीन बच्चे संतोष, उमा और सोनू कुमार के साथ रहते थे। निर्देशक केएस सेतुमाधवन को कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। निर्देशक को 10 राष्ट्रीय फिल्में और 9 केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी तमिल फिल्म मारूपक्कम (Marupakkam)शिव कुमार और राधा द्वारा अभिनीत थी। इस वर्ष को 1991 में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इनके अलावा भी उन्होंने कई पुरस्कारों हासिल किए थे।
कमल हासन ने जताया दुख:
காலத்தால் அழியாத காவியங்களைத் திரையில் படைத்த கே.எஸ்.சேதுமாதவன் புதிய அலை சினிமாவின் ஊற்றுமுகம்.மலையாள சினிமாவின் தரத்தைத் தீர்மானித்த அடிப்படை விசைகளுள் ஒருவர்.தன் கலைச்சாதனைகளால் என்றென்றும் நினைவு கூரப்படுவார்.என் சேது சாருக்கு, நல்ல சினிமாவை கற்பித்த ஆசிரியருக்கு அஞ்சலிகள். pic.twitter.com/CXPcyVuMDA
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) December 24, 2021
साउथ और बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुके अभनेता कमल हासन ने निर्देशक केएस सेतुमाधवन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर निर्देशक की एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं।
बता दें कि, निर्देशक एस सेतुमाधवन का जन्म 15 मई 1931 को हुआ था। सेतुमाधवन हिंदी सिनेमा के निर्देशक और पटकथा लेखक भी रहे। केएस सेतुमाधवन ने बॉयलोजी में ग्रेजुएशन किया और फिल्मों में रूची होने से उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में अपने करियर की शुरूआत की।
उन्होंने कमल हासन को 1962 में मलयालम फिल्म Kannum karalum में बाल कलाकार के रूप में पेश किया था। वहीं उन्होंने 5 भाषाओं में 60 से ज्यादा फिल्में बनाई जिसनें तमिल-तेलुगू और हिंदी फिल्में शामिल हैं और 1991 में आई 'वेनलकिनावुकल (Venal Kinavukal) उनकी आखिरी फिल्म थी, जो मलयालम भाषा में बनाई थी।
Next Story