भारत
पुणे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा, सिंधिया ने किया उद्घाटन
jantaserishta.com
13 Nov 2022 8:04 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को पुणे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उड़ान 12 नवंबर (आज) से पुणे-बैंकॉक-पुणे के बीच संचालित होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।
स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 81 पुणे से शाम 6.45 बजे रवाना होगी और रात 12.40 बजे बैंकॉक पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट एसजी 82 बैंकॉक से दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी और शाम 5.10 बजे पुणे पहुंचेंगी। इस मार्ग पर बोइंग 737 विमानों का संचालन होगा।
सिंधिया ने कहा कि पुणे और बैंकॉक के बीच हवाई संपर्क व्यापार, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा। मंत्री ने आगे कहा कि पुणे हवाई अड्डा देश में एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डा है और सरकार इसके बुनियादी ढांचे के विकास को गति दे रही है।
इस हवाईअड्डे का नया टर्मिनल अगले साल सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और नए अंतर्राष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल के दिसंबर 2024 तक विकसित होने की उम्मीद है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उपयोग दोनों के लिए एक एकीकृत एयर कार्गो टर्मिनल मार्च 2023 तक विकसित किया जाएगा। एक बहु-स्तरीय पाकिर्ंग पहले ही विकसित की जा चुकी है वह जल्द ही खुल जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





