भारत

खतौली सीट पर बीजेपी व रालोद के बीच सीधा मुकाबला

jantaserishta.com
19 Nov 2022 9:12 AM IST
खतौली सीट पर बीजेपी व रालोद के बीच सीधा मुकाबला
x
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विधानसभा की 6 सीटें हैं। इनमें पिछले चुनाव में 4 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत मिली, 2 सीट बीजेपी के खाते में गईं थी। अब उपचुनाव मे खतौली विधानसभा सीट पर बीजेपी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से है गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधायक विक्रम सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में उनकी भूमिका के लिए 11 अक्टूबर को एमपी/एमएलए कोर्ट ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इससे उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी और सचिवालय ने 11 अक्टूबर को खतौली विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया था।
खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है। इस सीट पर बीजेपी की पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के मदन भैया से है। इसी सीट पर कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारें हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story