
नई दिल्ली: आज मकर संक्रांति का त्योहार है. कोरोना पाबंदियों के बीच वाराणसी और गंगा सागर में श्रद्धालुओं का गंगा स्नान जारी है. आज से प्रयागराज में भी माघ मेला शुरू हो चुका है. वहां भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने इकट्ठा हुए हैं. मकर संक्रांति के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं हैं. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि मकर संक्रांति से ठंड कम होने की शुरुआत हो जाती है. मकर संक्रांति अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है. तमिलनाडु में इसे पोंगल के नाम से मनाया जाता है.
सरकार ने कोविड दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसको हम लागू करा रहे हैं। हम लोगों को उन घाटों पर भेज रहे हैं जहां भीड़ को कोविड दिशा-निर्देशों के साथ अच्छे से संभाला जा सकता है। जो लोग दूसरे राज्यों से स्नान करने आ रहे हैं उनको मना कर वापस भेज रहे है: हरिद्वार के CO सिटी शेखर सुयाल pic.twitter.com/ciTgQMFHMm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





