भारत

डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

jantaserishta.com
12 Dec 2022 2:37 PM IST
डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। डिंपल ने पिछले हफ्ते मैनपुरी से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीता था।
लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वह कन्नौज से दो बार निचले सदन की सदस्य रह चुकी हैं।
10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।
डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story