भारत

दिलीप जायसवाल का राजद पर तंज, बोले 'दल में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के अलावा कोई और नेता नहीं'

jantaserishta.com
23 Jun 2025 12:07 PM IST
दिलीप जायसवाल का राजद पर तंज, बोले दल में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के अलावा कोई और नेता नहीं
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे 'पारिवारिक समारोह' का नाम दिया।
दिलीप जायसवाल ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के अलावा कोई दूसरा नेता या मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। इसलिए सोमवार का कार्यक्रम एक पारिवारिक समारोह से ज्यादा कुछ नहीं है।"
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "चुनाव आयोग का हमेशा से यह लक्ष्य रहा है कि अपने अधिकार क्षेत्र में मतदाताओं को चुनाव के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलें। इसीलिए हमने लोगों के घरों तक मतदाता पर्ची पहुंचाने और मतदाताओं को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने जैसी पहल देखी हैं। अब सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे प्रस्तावों से यह स्पष्ट है कि आयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ चुनाव कराने का प्रयास कर रहा है।"
हाल के हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विपक्ष को मिली करारी हार के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र और हरियाणा की तर्ज पर धांधली कर सकती है।
बता दें, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को ही स्पष्ट संकेत दिए थे। उन्होंने कहा, " लालू प्रसाद यादव ही सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुने जाएंगे। सोमवार को औपचारिकता संपन्न हो जाएगी। राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव नामांकन दाखिल करेंगे।"
हालांकि, उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए फिर से विचार किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story