भारत
एग्जिट पोल पर बोले दिलीप जायसवाल-मोदी की गारंटी और नीतीश के विकास पर मिले वोट
jantaserishta.com
12 Nov 2025 11:39 AM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संतोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोनों चरणों में मतदाताओं ने एनडीए पर भरोसा जताया है, उसकी झलक एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है।
पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में उत्साह था, महिलाएं सरकार के पक्ष में बोल रही थीं और जिस तरह का माहौल था, इसी वजह से एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिख रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्साह के साथ 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार 20 साल के शासन के बाद भी एनडीए सरकार को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास पर वोट मिला है। मोदी की गारंटी और नीतीश के विकास का एक्स फैक्टर रहा है। मतदाता खुलकर सरकार बनाने के लिए वोट करने आए। एनडीए सरकार ने 20 साल के कार्यकाल में विशेषकर महिलाओं का सशक्तिकरण किया। महिलाएं घर से निकलीं और मतदान किया। मतदान का प्रतिशत सरकार के पक्ष में गया है। 20 साल बाद भी हम देख रहे हैं कि पीएम मोदी की गारंटी और नीतीश के विकास के साथ जनता ने साथ दिया है।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब भी देश पर आतंकवादी हमला होता है, भारत को धमकाने और अस्थिर करने की कोशिश की जाती है। राहुल गांधी चुप रहते हैं। देश जानना चाहता है कि वे चुप क्यों रहते हैं। वे आतंकवादियों, उग्रवादियों या देशविरोधी ताकतों के खिलाफ खुलकर बात क्यों नहीं करते हैं? भारत की जनता जानना चाहती है कि संकट के समय आप विदेश क्यों भाग जाते हैं। भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों की आलोचना क्यों करते हैं और देश पर मंडरा रहे खतरों के खिलाफ चुप क्यों रहते हैं?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से कोई नहीं लेता है। वे आतंकवादियों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं रखते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





