भारत

'वोटर अधिकार यात्रा' को दिलीप जायसवाल ने बताया नौटंकी, शाहनवाज हुसैन ने कहा- पूरी तरह फ्लॉप होगी

jantaserishta.com
17 Aug 2025 3:26 PM IST
वोटर अधिकार यात्रा को दिलीप जायसवाल ने बताया नौटंकी, शाहनवाज हुसैन ने कहा- पूरी तरह फ्लॉप होगी
x
पटना: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को विपक्ष की इस यात्रा को नौटंकी करार दिया।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा निकाली जा रही 'वोट अधिकार यात्रा' पर निशाना साधा और इसे नौटंकी बताया। उन्होंने कहा, "यह यात्रा सिर्फ एक नौटंकी है। बिहार की जनता सब जानती है। किसी भी मतदाता को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। एक सितंबर तक चुनाव आयोग का पोर्टल खुला हुआ है। बिहार के एक-एक वोटर को उसका अधिकार देने के लिए चुनाव आयोग तैयार है। ऐसे में विपक्ष यह नाटक क्यों कर रहा है?"
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार में राजद और कांग्रेस जो यात्रा निकाल रही है, वो पूरी तरह से फ्लॉप होने वाली है। दोनों पार्टियां एसआईआर के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उनकी बातों में कोई आने वाला नहीं है। एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगा। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। इंडी गठबंधन के लोगों की हार होने वाली है और जब वे हारेंगे, तो हार का ठीकरा एक बार फिर चुनाव आयोग पर फोड़ने वाले हैं। इसलिए वो पहले से इसकी भूमिका बना रहे हैं। उनकी यात्रा से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।"
बता दें कि बिहार में इस साल चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में ही चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इसी आरोप को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story