भारत

दिलीप घोष ने टीएमसी पर लगाए आरोप, कहा- लोगों को डराया जा रहा

jantaserishta.com
24 March 2026 1:14 PM IST
दिलीप घोष ने टीएमसी पर लगाए आरोप, कहा- लोगों को डराया जा रहा
x
मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने चुनाव प्रक्रिया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राज्य में अब भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं।
उन्होंने आईएएनएस से कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी जानबूझकर चुनाव में बाधा डाल रहे हैं और लोगों को बुलाकर अपने पास बैठा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि समाज के एक विशेष वर्ग के लोगों को धमकाया जा रहा है कि उन्हें सिर्फ टीएमसी के साथ ही रहना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव होगा।
भाजपा नेता ने कहा कि हर चुनाव में चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर अधिकारियों का तबादला करता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष इलेक्शन के लिए ऐसे कदम जरूरी होते हैं।
इसके अलावा, दिलीप घोष ने राज्य में विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन परियोजना पूरी हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग न करने के कारण इसका उद्घाटन अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जनता के पैसे से बने प्रोजेक्ट का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है।
दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह विकास कार्यों में बाधा डाल रही हैं और कोर्ट का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है और विकास को क्यों रोका जा रहा है।
उन्होंने ममता सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को सोचना चाहिए कि क्या 'स्पीड ब्रेकर' जैसी सरकार को रखना चाहिए या नहीं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story