भारत

राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

jantaserishta.com
23 Aug 2022 6:07 PM IST
राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: राहुल गांधी को जबरन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता, यदि वह यह पद नहीं संभालना चाहते। कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो फिर हम उसके लिए दबाव नहीं बना सकते। इससे पहले सोमवार को ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेना चाहिए। उनका कहना था कि देश भऱ के कांग्रेसी उनकी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। यदि वह पद संभाल लेते हैं तो कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को खुशी होगी।

कांग्रेस में 20 सितंबर तक अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने के संकेत नहीं दिए हैं। 2019 में पार्टी चीफ के पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी लगातार इस पद को संभालने से इनकार करते रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है।
दिग्विजय सिंह ने एनडीटीवी से कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के लोग राहुल गांधी से लगातार अध्यक्ष बनने की अपील कर रहे हैं। यह उन पर ही निर्भर करता है। आप किसी से जबरदस्ती कैसे कर सकते हैं? हम तो सभी को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है। सोमवार को ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को देश भऱ के कांग्रेसियों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए और अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'यदि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो देश का हर कांग्रेसी निराश होगा। इसके चलते बहुत से लोग घर बैठ जाएंगे और हमें निराशा होगी। उन्हें खुद ही यह पद स्वीकार कर लेना चाहिए। कांग्रेसियों की भावनाओं को समझना चाहिए।' उनका कहना था कि कांग्रेस में एकतरफा राय यही है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें पद स्वीकार करना चाहिए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story